फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन-चार दिनों तक बारिश के आसार

Tue, 09 Sep 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार की दोपहर हल्की बारिश हुई। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विज्ञानी ने बताया कि जिले में आने वाले तीन से चार दिन तक आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। सोमवार की सुबह से आसमान में बादल रूक-रूक कर छा रहे थे। बारिश नहीं होने से बीते दिनों की तरह लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। लेकिन, दोपहर करीब दो बजे आसमान में काले बादल छाने लगे। इसके कुछ देर बाद शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस बारिश से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत के अलावा खेतों में सूख रही धान की फसलों संजीवनी मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 89 से 93 प्रतिशत और शाम के समय सपेक्षित आर्द्रता 61 से 72 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें