फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिन तक बारिश के आसार, गर्मी से राहत की उम्मीद

Fri, 15 Aug 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में दो दिन से हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहा। इससे दिन में हल्की धूप हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने अलगे तीन दिन तक जिले में हल्की बारिश और बूंदाबादी होने का अनुमान लगाया है। बीते करीब एक सप्ताह से हो रूक-रूक कर हो रही बारिश से फसलों की रंगत बदल गई है। एक दो दिन को छोड़ दिया जाए तो बीते करीब सप्ताह से जिले में रूक-रूक कर हर दिन हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। नियमित रूप से बारिश होने से खेत में धान और गन्ने की फसलों की रंगत बदल गई है। खेत में लहलहा रहे फसलों को देख किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मटिहनिया के विमलेश यादव, शिवपुर के रिंकू जायसवाल, बरहज के राजेश जायसवाल, पिपरासी के प्रदीप चौबे आदि ने बताया कि बीते 15 जुलाई के बाद से मौसम ठीक बन रहा है। बारसात के दौरान ही फसलों की बढ़वार तेज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें