फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिन तक बारिश बारिश के आसार, गर्मी से राहत की उम्मीद

Mon, 11 Aug 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बीते करीब एक सप्ताह से हुई रिमझिम बारिश के बाद रविवार को हल्की धूप हुई। हालाकि बीच-बीच में कई बार आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है। जिले में बीते करीब एक सप्ताह से दिन में रूक-रूक कर बारिश हो रही थी। इससे मौसम सुहाना बना रहा। रविवार को सुबह से ही आसमान साफ दिखा। इससे हल्की धूप निकली। दोपहर बाद आसमान में रूक-रूक कर हल्के बादल छाए, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन उसके कुछ देर बाद धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी बढ़ गई, जिससे लोग परेशान दिखे। कृषि विज्ञान केंंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति करीब पांच किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में जिले में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें