फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चकिया ने जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला

Mon, 01 Apr 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। रामपुर सुमही बुजुर्ग गांव में आयोजित दो दिवसीय स्टार क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें रामपुर को चकिया की टीम ने 20 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

चकिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में 80 रन बनाए। मैच में मैन ऑफ द मैच रहे दीपक कुमार ने छह छक्का और दौ चौके की मदद से 20 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज रहे इंद्रजीत यादव ने छह विकेट चटकाए थे। जवाब में खेलने उतरी रामपुर की टीम ने नौ ओवर खेलकर 60 रन ही बना सकी। इस तरह चकिया की टीम ने 20 रन से मैच जीत कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अंत में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकाश पांडेय ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान राहुल सिंह, मोहित अंसारी, सुहेल अंसारी, रवि सिंह, अख्तर अंसारी, अनुराग सिंह, सलमान रजा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें