फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा से जा रही महिला की उड़ाई चेन

Sat, 13 Apr 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। ई-रिक्शा में जा रही अमीय नगर पडरौना रोड निवासी इंदु देवी से चेन स्नेचिंग का मामला प्रकाश में आया है। घटना 6 अप्रैल की बताई जा रही है। पीड़ित महिला के शिक्षक पुत्र ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, सुमित त्रिपाठी की मां इंदु देवी शाही कटरा के पास ई-रिक्शा में बैठीं। उसके बाद ई-रिक्शा चालक के इशारे पर अज्ञात महिलाएं एक बालिका सहित आकर बैठ गईं। रिक्शा जैसे ही एसडीएम आवास के पास पहुंचा, महिलाओं के साथ बैठी बालिका अजीब व्यवहार करने लगी। महिलाओं ने इंदु देवी को उलझाए रखा। चालक ने गंतव्य स्थान से कुछ दूर आगे बढ़कार रिक्शा रोका। किराया देने के बाद इंदु देवी आगे बढ़ीं तो देखा कि उनके गले से चेन गायब है। उनका आरोप हैं कि रिक्शा चालक के साथ मिलकर यह महिलाओं ने उनकी चेन उड़ा दी है। इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें