फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं और चयनित अभ्यर्थियों को मिले प्रशस्ति-पत्र

Thu, 16 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कौशल विकास मिशन योजना के तहत बुधवार को राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन हुआ। प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शनी लगाई। उत्कृष्ट प्रदर्शनी लगाने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति-पत्र दिया गया। विभिन्न अस्पतालों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कौशल विकास मिशन की योजनाएं आज के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता और रोजगार के व्यापक अवसर लेकर आई हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर युवा हुनरमंद बने। इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपना भविष्य सशक्त और उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न प्रशिक्षण स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं की तरफ से तैयार किए गए उत्पादों और परियोजनाओं की उन्होंने सराहना की। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिकल, फिटर, वेल्डिंग, कंप्यूटर और फैशन डिजाइनिंग के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र दिए। अंत में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन आलोक कुमार मौर्या ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान एपी राय, पीएन शर्मा, बीएन गुप्ता, अभय श्रीवास्तव, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विनय पांडेय, आर्यन श्रीवास्तव, मुकुल कुमार, पीयूषकांत सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, प्रमोद गौतम, सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें