फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

Wed, 10 Jun 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) चीनी मिल, खड्डा एवं राइज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अमृत इंटर्नशिप के अंतर्गत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह एवं किसान बैठक का आयोजन आईपीएल चीनी मिल परिसर में किया गया।
विज्ञापन

इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आईपीएल चीनी मिल के यूनिट हेड एवं महाप्रबंधक एनपी सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को कृषि एवं ग्रामीण विकास से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। केन हेड सुधीर कुमार ने इंटर्न की ओर से किए गए सर्वेक्षण एवं जागरूकता कार्यों की सराहना की। समारोह में राइज फाउंडेशन के सचिव अभय त्रिपाठी, उप प्रबंधक गन्ना शेर बहादुर, गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह सहित किसान एवं इंटर्न उपस्थित रहे। अंत में कृषि विकास एवं किसान कल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें