फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र, प्रदेश सरकार धैर्य की परीक्षा न लें

Sat, 23 Jan 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। शुक्रवार को बैकुंठपुर में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के निषाद समाज का सम्मेलन हुआ।इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष जयसिंह निषाद ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकारें हमारे समाज के धैर्य की परीक्षा न लें।
विज्ञापन


आजादी की लड़ाई में इस समाज के लोगों ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। समाधान लोचन निषाद ने कानपुर में कई अंग्रेज सैनिकों को नदी में डूबो दिया था और महादेव निषाद की अगुवाई में लोगों ने चौरीचौरा में अंग्रेजों की नाकों में दम कर दिया था।

वर्तमान में हम अपने हक के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
हमारी अनदेखी का अधिकारियों को भी जवाब देना होगा।

वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि गोरखपुर में आंदोलन के दौरान अखिलेश की हत्या का मुकदमा अधिकारियों पर दर्ज किया जाना चाहिए और आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने के साथ ही पुलिस की ओर से जलाए गए वाहनों की क्षतिपूर्ति वसूलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं होने पर पूरे देश में निषाद समाज पूरी ताकत के साथ आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें