फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेपुआ मछली पालन को प्रोत्साहन देने के लिए पनियहवा में बनेगा केंद्र

विज्ञापन
सीएम की 37 प्राथमिकता वाले बिंदुओं की समीक्षा बैठक करते डीएम एस राजलिंगम व मौजूद अन्य अधिकारी। सं? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
चेपुआ मछली पालन को प्रोत्साहन देने के लिए पनियहवा में बनेगा केंद्र
विज्ञापन

पडरौना। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम एस. राजलिंगम ने की। उन्होंने प्रत्येक योजना की प्रगति की बारीकी से से समीक्षा की। जनपद से होकर बहने वाली गंडक नदी में चेपुआ मछली के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए डीएम ने मत्स्य अधिकारी को पनियहवा में केंद्र बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने सीएमओ से गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव की संख्या, घरेलू, सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रसव का डाटा, टीकाकरण की प्रगति के बारे में जानकारी लेने के बाद जरूरी निर्देश दिए। गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति को तेज करने के लिए कहा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लक्ष्य के सापेक्ष कितने बने हैं, इस बारे में पूछा। संस्थागत प्रसव में जनपद की स्थिति अच्छी नहीं रहने पर डीएम ने घरेलू, सरकारी तथा निजी अस्पतालों में प्रसव का डाटा आशा के माध्यम से एकत्र करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन में जलनिगम के एक्सईएन अनुराग गौतम से नए प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी ली गई। एक्सईएन ने बताया कि कुल नौ प्रोजेक्ट में से चार पूर्ण हो चुके हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आपूर्ति विभाग की तरफ से बताया गया कि जून का राशन बांटा जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में मई का राशन बांटा जा रहा है।
आईसीडीएस के तहत कितने आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन पूर्ण हो चुके हैं, इस बारे में भी जानकारी ली गई। उद्योग विभाग के उपायुक्त सतीश गौतम को लोन मेला आयोजित के लिए डीएम ने निर्देशित किया। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत केले की पैदावार को देखते हुए एक प्रोसेसिंग प्लांट बनाने के लिए निर्देशित किया।
नई सड़कों और पुलों के निर्माण की प्रगति के बारे में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से रिपोर्ट ली। एयरपोर्ट की निर्माणाधीन सड़क को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकास साठे से मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश योजना की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। पशु चिकित्सकों की उपलब्धता के बारे में जाना गया। जिला कृषि अधिकारी बीआर मौर्य से किसान सम्मान निधि योजना और फसल बीमा योजना के बैकलॉग को पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ उपमा पांडेय, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, डीएफओ अनिल श्रीवास्तव, जिला अर्थ व संख्याधिकारी मोहम्मद नासेह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें