फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीमा के चक्कर में लटका आधे गांव की जनगणना का मामला

Wed, 17 Jun 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। पडरौना तहसील के साड़ी खुर्द के टोला बंजारापट्टी दक्षिणी के एक दर्जन परिवारों की अब तक जनगणना नहीं हो सकी है। दो ग्राम सभाओं की सीमा होने से कोई प्रगणक नहीं पहुंचा है। इसी ग्राम सभा के लगभग एक दर्जन घरों की बगल की ग्राम सभा दुर्गवलिया तहसील कसया में गणना की गई है।
विज्ञापन

साड़ी खुर्द के टोला बंजारापट्टी दक्षिणी गांव की जमीन के हिसाब से कसया तहसील के दुर्गवलिया में है। इस तरह यह गांव दो राजस्व गांव में स्थित है।जिस वजह से साड़ी खुर्द के टोला बंजारापट्टी दक्षिणी में जनगणना में लगे प्रगणक ने साड़ी खुर्द सिवान तक जनगणना कार्य निपटा कर आगे के घरों को अपने मैप व तहसील में न बताते हुए कार्य समाप्त कर दिया।
वही दुर्गवलिया में लगे प्रगणक ने गांव से सटे नहर के दक्षिण वाली साड़ी खुर्द की ही आबादी (राजस्व अभिलेख के हिसाब से दुर्गवलिया में है) की जनगणना कर नहर के उत्तर की आबादी छोड़ दी गई। गणना से छूटे घरों के एक परिजन शब्बीर आलम ने कहा कि अब जनगणना का पहला चरण समाप्त होने वाला है लेकिन अबतक उनके यहां कोई प्रगणक नहीं आया। शहरेयार खान ने कहा कि हमारा घर नहर के उत्तर साइड में है। इसकी अब तक गणना नहीं हुई है और नहर के दक्षिण हिस्से में हो गई। हमने अगल बगल के प्रगणक से कहा तो उनका कहना था कि यह हिस्सा उनके मैप में नहीं है। पडरौना एसडीएम आशुतोष ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराकर जिसकी ड्यूटी होगी, उससे जनगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें