फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिन पूर्व जन्मी बेटियों का मनाया जन्मदिन

Tue, 05 Mar 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर में सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें तीन दिन पूर्व जन्मी बेटियों की मां को उपहार देकर बेटियों की लंबी उम्र की कामना की गई।
विज्ञापन

जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि महिला कल्याण की तरफ उप्र मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इसके बाद उन्होंने तीन दिन पूर्व तक जन्मी बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें उनकी मां आरती देवी, कलावती राय, लक्ष्मीना चौहान, दुर्गावती देवी, पूनम देवी, संध्या देवी, नीलम शर्मा, शिबू मौर्या आदि को मिष्ठान, सॉल, बेवी किट, हल्दी पैकेट, गुड़िया आदि उपहार दिया गया। इस दौरान डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. रंजना सत्यार्थी, प्रभुनाथ उपाध्याय, ज्योति, ओमप्रकाश यादव, रीता यादव, अभिषेक कुमार सिंह, मुनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें