फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने किया नगर भ्रमण

Sat, 16 Dec 2017 11:40 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने पडरौना नगर में निकाला विजय जुलूस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पडरौना। 
विज्ञापन

1971 में भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक जीत पर शनिवार को पूर्व सैनिकों ने नगर भ्रमण कर सुभाष चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया। नगर भ्रमण में स्काउट के बच्चे और एनसीसी कैडेट्स समेत अनेक गणमान्य नागरिक शामिल थे। 
भारत-पाक युद्ध के दौरान ऐतिहासिक विजय पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से नगर में जुलूस निकाला गया। यह जुलूस सुभाष चौक होते हुए बावली चौक, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, मेन बाजार होते हुए पुन: सुभाष चौक पर पहुंचा। स्काउट गाइड बैंड के साथ जुलूस में शामिल थे तो वहीं एनसीसी कैडेट्स 30 मीटर लंबा तिरंगा लेकर भारत माता का जयघोष करते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि जब हम अपने घरों में सोते हैं तो देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिक बॉर्डर पर जागते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह देश की रक्षा करे। ऐसे आयोजन से देशभक्ति की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम को मेजर जनरल शिव जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एसपी सिंह, लालबहादुर त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, आरएन पांडेय, नागेंद्र पांडेय, शमसुद्दीन, सलाउद्दीन, ओमप्रकाश पांडेय, सीताराम शर्मा, जेपी यादव, आनंद मोहन मिश्र, अनिल सिंह, श्याम बदन यादव, दयाशंकर तिवारी, सुरेश पांडेय, दिनेश शर्मा, जगन्नाथ प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, मनीष जायसवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें