फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण जरूरी: सीडीओ

Wed, 20 Apr 2016 11:48 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना में सीडीओ केदारनाथ सिंह ने बुधवार को पडरौना तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिस अधिकारी के पास तहसील दिवस की लंबित शिकायतें हैं, उनका तत्काल निस्तारण करें। जो अधिकारी ऐसा नहीं करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार जन शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर है। समस्याओं के निस्तारण की ऑनलाइन समीक्षा की जा रही है। सीडीओ के समक्ष 30 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार, डीडीओ वीके पाठक, पीडी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, डीसी मनरेगा महेंद्र चौबे, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें