फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीसीटीवी फुटेज और मृतक के मोबाइल से खुलेगा मुमताज की हत्या का राज

Tue, 19 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ के पास बाड़ी नदी में जिस युवक का गला काटकर फेंका हुआ सिर और धड़ मिला था, उसके हत्यारों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल पर मृत युवक के मिले मोबाइल फोन और रास्ते में एक विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर निकलवाकर ले गई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। उम्मीद है कि इससे कुछ सुराग मिल जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन


कोल्हुआ गांव के निवासी 22 वर्षीय मुमताज का गला काटकर हत्यारों ने सिर और धड़ बाड़ी नदी में फेंक दिया था। रविवार को नदी में सिर और धड़ अलग-अलग स्थान से बरामद हुए थे। इस नृशंस हत्या से परिजन बदहवास हैं। वे पुलिस प्रशासन से इसका खुलासा करने तथा आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल से बरामद हुए मृतक के मोबाइल फोन और रास्ते में स्थित विद्यालय पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के साथ ही डॉग स्क्वाॅड और फॉरेंसिक टीम के माध्यम से पुलिस मामले की तह में जाने का प्रयास कर रही है। मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज से ही हत्या का राज खुलने के आसार दिख रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। ग्रामीण घटना को लेकर खुलकर कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि, घटनास्थल पर मिले आपत्तिजनक सामान के चलते प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। शव मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना क्षेत्र की सबसे वीभत्स घटना है। ग्राम प्रधान और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी ने कहा कि इस हत्या का खुलासा करके कठोर कार्रवाई नहीं हुई ताे अपराधियों का दुस्साहस बढ़ेगा। वे फिर से ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

00
मुमताज को लेने घर पर आया था एक युवक, साथ जाने से मना किया तो आ गया फोन
मृतक की बड़ी बहन तरन्नुम ने कहा कि उसके भाई के कातिलों काे फांसी होनी चाहिए। मोबाइल पर फोन आया और वह चला गया। यदि वह नहीं गया होता तो उसका कत्ल नहीं हुआ होता। उसने बताया कि शनिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे एक अज्ञात लड़का दरवाजे पर आया था और उसके भाई से कहीं जाने के लिए कह रहा था। भाई कहीं जाने से मनाकर भोजन करने चला गया। खाना खा ही रहा था कि उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और उसने कहा कि बाहर आओ। मैं तुम्हारे घर के बाहर खड़ा हूं। भाई बाहर आ गया और उस लड़के के साथ चला गया। घर के सभी लोगों ने यही सोचा कि अभी वापस आ जाएगा, लेकिन काफी देर तक जब वापस नहीं आया तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया। पूरी घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। परिवार के किसी सदस्य के मन में कोई शंका इसलिए नहीं थी कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। परिवार के लोग सोचे कि कहीं गया होगा। अभी आ जाएगा। रविवार की सुबह उसकी बेरहमी से कत्ल की सूचना मिली। तीन-चार दिन बाद ही उसे बाहर कमाने जाना था। सीओ कुंदन सिंह ने कहा कि जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
बहन ने कहा-भाई का कातिल पकड़ा जाना चाहिए
कसया । थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में 22 वर्षीय मुमताज की गला काटकर हत्या के बाद घर में चीख-पुकार मची है। मुमताज के पिता शमशाद ने कहा कि गांव में उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। घटना को लेकर उसकी मां सदमे से अभी बाहर नहीं निकली हैं। पिता ने बताया कि मुमताज बाहर रहकर कमाता था। गुजरात में वेल्डिंग का काम करता था। वह बड़ा लड़का था। तीन भाई और तीन बहनें हैं। ये लोग मूलत: बिहार के कटया मंझरिया के रहने वाले हैं। इस गांव में करीब 25 वर्ष पूर्व जमीन खरीदकर घर बनाकर रह रहे हैं। शमशाद की बड़ी बेटी तरन्ननुम, बेटा मुमताज, मंशा, महबूब, सब्बू और सफेदन हैं। मां का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की बहन तरन्नुम ने कहा कि भाई का कातिल पकड़ा जाना चाहिए। उसके भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था। उसकी बहुत ही बेरहमी से हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें