फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : नृत्य, रंगमंच और संगीत की भी पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

Sun, 10 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नई शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई के छात्रों को कला की दुनिया से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के 55 विद्यालयों में कक्षा 9 में मधुरिमा पुस्तक से कला, संगीत, नृत्य और रंग मंच की पढ़ाई कराई जाएगी। यह पुस्तक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से नए पाठ्यक्रम के तहत तैयार की गई है।
विज्ञापन

सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर राहुल तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 9 में पहली बार विद्यार्थियों को चार प्रमुख कला विधाओं दृश्य कला, संगीत, नृत्य और रंगमंच का समग्र ज्ञान दिया जाएगा। इससे विद्यार्थी न केवल कला को समझेंगे, बल्कि उसे व्यवहार में उतारते हुए अपनी अभिव्यक्ति भी विकसित कर सकेंगे। मधुरिमा पुस्तक से विद्यार्थियों को भारतीय कला और संस्कृति की समृद्ध विरासत से परिचित कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें