फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : इंटरमीडिएट में 26 ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 18 Feb 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में नौ केंद्रों पर सोमवार को सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुईं। पहले दिन इंटर फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा में सिर्फ 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें कुल 1876 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले में बनाए गए नौ केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से से 1:30 बजे तक हुई 12वीं की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रत्येक केंद्र पर केंद्राध्यक्ष के अलावा पर्यवेक्षकों के साथ पुलिस सुरक्षा में परीक्षा का आयोजन किया गया। एक उपनिरीक्षक व चार पुलिसकर्मियों को तैनाती गई थी। जिला कोआर्डिनेटर सीबीएसई राहुल तिवारी ने बताया कि कुल 26 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें