फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी करते पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 24 May 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे के भटवलिया स्थित डीजे संचालक के घर में रुपये चोरी करते आरोपी को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत तमकुहीराज के भटवलिया स्थित सोनू कुमार डीजे संचालित करते हैं। बुधवार की देर रात चोरी करने की नियत से एक युवक घर में घुस गया और घर में रखे एक लाख से अधिक रुपये चुराकर निकलने का प्रयास कर रहा था। तभी परिवार के लोगों ने भनक लगते ही उसे पकड़ लिया। सूचना पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान नगर पंचायत तमकुहीराज के शास्त्री नगर भटवलिया नंबर एक निवासी आरीफ अली के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें