फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया, केस दर्ज

Tue, 21 Feb 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में मंगलवार को दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा छात्र पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

इस बार बोर्ड परीक्षा में अब तक दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो लोग पकड़े जा चुके हैं। तमकुहीरोड/पिपराघाट प्रतिनिधि के अनुसार, पकड़ीयार पूरबपट्टी स्थित लीलावती देवी साइंस इंटर कॉलेज में मंगलवार को बोर्ड प्रथम पाली में हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा चल रही थी। केंद्र व्यवस्थापक प्रियंका मिश्रा और स्टैटिक मजिस्ट्रेट दीपू जायसवाल परीक्षार्थियों की जांच कर रहे थे।
संदेह के आधार पर एक छात्र की जांच की गई। पता चला कि वह दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। इसको गंभीरता से लेते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में सेवरही एसओ संजय कुमार ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर आरोपी परीक्षार्थी पर जालसाजी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें