फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकिया नाला की पटरी से पेड़ काटते युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकिया नाला की पटरी से पेड़ काटते युवक को पकड़ा
विज्ञापन

रामकोला। कप्तानगंज मार्ग के बकिया नाला की पटरी पर रविवार को पेड़ काटने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। अर्जुन का पेड़ काटते हुए युवक पकड़ा गया। उसके साथ मौजूद अन्य लोग भाग गए। मौके पर एक बाइक और तीन साइकिलें बरामद की गईं। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसमी तथा परोरहा के कुछ किसानों का खेत पटरी के किनारे है। पटरी पर लगे पेड़ों की वजह से परेशानी होती है। इसलिए अर्जुन के पेड़ों को काटकर लोग अपने खेत तक मिट्टी समतल करना चाहते थे। रविवार की सुबह लोगों ने पेड़ काटना शुरू किया तो कुछ ही दूरी पर रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। बिना अनुमति के हरे पेड़ काटने की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गए। लेकिन युवक मौके पर पकड़ा गया। वहां पर मिली एक बाइक और तीन साइकिलों को पुलिस थाने उठा ले गई। इस संबंध में एसएचओ नीरज राय ने बताया कि वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें