परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नक्टवा पुल गांव सहरिया के पास रविवार की भोर में पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान फरार आरोपी पशु तस्कर सद्दाम को घेरने की कोशिश की गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके साथ ही पुलिस ने राकेश यादव, सहबान उर्फ छोटू, आयुष प्रताप सिंह, सहजाद हुसैन, रामअवतार यादव, मुरली सोनकर और असलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार गोवंश पशु भी बरामद किए है।
सभी आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गोवंश तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।