फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दानपेटी तोड़ चुराई नकदी, मंदिर में लगाई आग

Sat, 27 Jun 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के भिसवा बाजार के तेलिया बाबा स्थान पर हनुमान मंदिर में चोरी के बाद आग लगाने से इलाके में सनसनी फैल गई। रात में अराजकतत्वों ने मंदिर का ताला तोड़ दिया। दानपात्र से नकदी चोरी की और मंदिर परिसर में आग लगा दी। आग से मंदिर में रखा सामान और मूर्ति के कपड़े जल गए। शुक्रवार तड़के श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो जानकारी हुई। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने सोशल कीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने इसे आस्था पर गंभीर हमला बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी के बाद आग लगाने की घटना केवल संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाली है। घटना के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है और लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने, रात्रि गश्त तेज करने तथा संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी निगरानी की मांग उठाई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि मंदिर में चोरी और आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी व्यक्ति घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें