पडरौना। शुक्रवार को कृषि विभाग की तरफ से टीम बनाकर बीज बिक्री केंद्रों की जांच की गई। 28 नमूने एकत्र किए गए, जबकि कैश मेमो और स्टॉक समेत अन्य में मिली गड़बड़ी को देखते हुए छह दुकानदारों को नोटिस दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने कहा कि मुख्य सचिव (कृषि) के निर्देश पर जिले में तहसील वार टीम गठित कर बीज बिक्री केंद्रों पर छापा मारा गया। यह टीम उनके अलावा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एआर कोआपरेटिव की अगुवाई में गठित की गई थी। टीम ने विभिन्न बीज बिक्री केंद्रों में बीज के स्टाॅक की जांच करने के साथ निवेशों की गुणवत्ता के लिए 28 नमूने एकत्र किए। संवाद