फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खुखुंदू में दुकान से नकदी व शराब चोरी

Sat, 10 Jan 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। टड़वा के पास स्पेयर पार्टस और मुसैला चौराहे पर अंग्रेजी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान में बृहस्पतिवार रात चोरी हो गई। दोनों दुकानों से चोर करीब एक लाख रुपये नकदी समेत शराब और काफी मात्रा में मोटर पार्ट चुरा ले गए। स्पेयर पार्ट्स की दुकान से सर्विसिंग के लिए रखीं दो बाइकें भी चोर बगल खेत तक ले गए। मगर बाइक चालू नहीं होने पर वही छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। पुलिस दोनों दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। मईल थाना क्षेत्र के ज्ञान छपरा निवासी शीला पांडेय पत्नी प्रवीण पांडेय के नाम से मुसैला में अंग्रेजी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान संचालित होती है। वहां खुखुंदू कस्बा निवासी सुग्रीव मद्धेशिया मुनीब हैं। मुनीब का कहना है कि बृहस्पतिवार रात में दुकान बंद कर घर चला आया। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने मोबाइल फोन पर सूचना दिया कि दुकान का शटर उठा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो ताला टूटा पड़ा था और शटर भी थोड़ा उठा हुआ था। घटना की जानकारी मालिक और पुलिस को दी। चोर दुकान में दो दिन की बिक्री का करीब 75 हजार रुपये नकदी और 12 हजार रुपये का शराब चोरी कर ले गए ।
वहीं मुसैला बुजुर्ग गांव निवासी बाइक मकैनिक अरविन्द कुशवाहा की देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर टड़वा के पास स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भी बृहस्पतिवार रात में ही चोरी हुई है।
विज्ञापन

यहां चोर पीछे खेत के रास्ते बांस के सहारे दो मंजिलें छत पर चढ़कर फाटक का ताला तोड़ दुकान के अंदर प्रवेश किए और फिर नीचे दुकान में आकर कांउटर में रखा करीब 15 हजार रुपये नकदी और मोटर पार्ट उठा ले गए। अरविंद का कहना है कि चोर दुकान में सर्विसिंग के लिए रखी दो बाइकों को भी मेन गेट के फाटक का लाॅक तोड़कर बाहर निकाल लिए और गेहूं की खेत तक घसीटते हुए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें