तुर्कपट्टी। उपजिलाधिकारी कसया डाॅ. संतराज सिंह बघेल के आदेश के क्रम में तहसील कसया अन्तर्गत ग्रामसभा बसडीला पाण्डेय में ग्रामप्रधान प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय व लेखपाल सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में जन चौपाल लगाया। इसमें कुल छह मामले आए।जिसमें दो वरासत एवं तीन जमीन के थे जिसका मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। एक मामले का निस्तारण प्रक्रिया में है। चौपाल में उपस्थित श्रम विभाग के बीओसी शशिशेखर मिश्रा द्वारा 33 श्रम कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर लेखपाल सुनील कुशवाहा ने ग्रामीणों से कहा कि जन चौपाल/प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मी कमलेश गुप्ता, मनोज कुमार आर्य के साथ-साथ ग्रामीण विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।इसी क्रम में ग्राम तेनुआ में लेखपाल निशा निगम के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन हुआ जहां ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हुआ।