फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार्यशाला में महिला ग्राम प्रधानों को किया जागरूक

Sat, 13 Sep 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत महिला हितैषी विषय पर शुक्रवार को डीपीआरसी सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उप निदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल हिमांश शेखर ठाकुर एवं जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में उप निदेशक पंचायत ने कहा कि ग्राम पंचायतों को महिला हितैषी बनाना आवश्यक है। इसके लिए ग्राम सभा में योजना बनाकर महिलाओं को केंद्र में रखकर कार्य कराना होगा। उन्होंने महिला प्रधानों से आह्वान किया कि वे ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य कर पुरस्कार हेतु आवेदन भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें