फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ दुष्कर्म व कुकर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के साथ दुष्कर्म व कुकर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला के साथ शुक्रवार की रात पड़ोस के ही युवक ने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म व कुकर्म किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश हो रही है।
बताया जाता है कि महिला के पति रोजगार के सिलसिले में विदेश में हैं। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह गांव के बगल में प्राथमिक विद्यालय की तरफ गई थी। करीब दो घंटे बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजन व गांव के लोगों महिला खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में मिली। उसे उठाकर घर लाया गया। डॉयल 112 पर सूचना दी गई। रात में में ही कप्तानगंज पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और उसका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सीओ कसया पीयूषकांत राय और कप्तानगंज एसओ मिथिलेश कुमार राय ने महिला से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कप्तानगंज एसओ मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी परवेज के खिलाफ दुष्कर्म व कुकर्म का का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें