फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसौना बुजुर्ग में मारपीट के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परसौना बुजुर्ग में मारपीट के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

कसया। थाना क्षेत्र के गांव परसौना बुजुर्ग में रविवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व प्रधान रामप्रीत सिंह की तहरीर पर 29 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 11 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान संजय पांडेय व पूर्व प्रधान रामप्रीत सिंह के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है। रविवार को हुई मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हुए थे। आरोप है कि पुलिस टीम के साथ भी लोगों ने दुर्व्यवहार किया गया। एसओ रामअशीष यादव ने कहा कि एक पूर्व प्रधान व दूसरे एसआई अनिल कुमार पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष ने तहरीर अभी नहीं दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें