महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
पिपरा बाजार/पडरौना। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
नेबुआ नौरंगिया थाना के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी 24 जून को अकेली घर में सो रही थी। तभी बगल में रहने वाला मुद्रिका घर में घुस गया। आरोप है कि वह महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।