तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने नाबालिग बेटी के घर से गायब होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते चार अक्तूबर की दोपहर करीब एक बजे उनकी नाबालिग बेटी घर से गायब हो गई। तरयासुजान थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।