तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। युवक के पास से युवती भागकर पटना पहुंच गई। घर वाले पटना से उसे लेकर घर आए। युवक के परिजन गांव में घूमकर उल्टा सीधा बोल रहे हैं। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया है कि मामले में पीड़िता के तहरीर के आधार पर दो लोगों पर केस दर्ज किया है।