फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जर्जर पोल और बिजली के तार बदलने शुरू

Fri, 09 Feb 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र के बांसगांव घुरपट्टी में जर्जर हो चुके बिजली के तार और पोल के संपर्क में आने से बार-बार घटनाएं हो रही थीं। इसमें कई लोगों की जान चली गई, तो कई गंभीर रूप से झुलस गए थे। अमर उजाला में प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित इस खबर का संज्ञान लेकर तमकुहीराज विधायक एवं बिजली निगम ने पहल की। अब जर्जर तार और पोल बदलने का कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बांसगांव घुरपट्टी में 500 घर हैं। गांव की आबादी करीब 4,000 है। कई लोगों के घर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट एवं एलटी तार गुजरे हैं। तार जर्जर हो चुके थे। इसके चलते आए दिन शार्ट सर्किट होती रहती थी। इसके संपर्क में 30 से अधिक लोग आ चुके हैं। इसमें से कई लोगों की मौत हो चुकी है। बांसगांव घुरपट्टी में नौ सितंबर 2017 को प्रभावती देवी अपने पांच वर्षीय बेटे बिट्टू को घर में सुलाकर खेत की तरफ गई थीं। उसी दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे झुलस कर उनके बच्चे की मौत हो गई थी। बांसगांव घुरपट्टी में एक अक्तूबर 2017 को मूर्ति विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में चार लोग आ गए थे। एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग झुलस गए थे। इलाज के दौरान एक व्यक्ति का हाथ काटना पड़ा था।
बांसगांव खलवा पट्टी में 14 जून 2017 की रात बिजली का तार गिर जाने से दरवाजे पर सो रहे दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। बांसगांव बैरिया टोला में 22 जुलाई 2018 को 10 वर्षीय जमील अपने दरवाजे पर चारपाई कर सो रहा था। तभी हाईटेंशन बिजली का तार टूट कर गिर गया था। झुलसने से उनकी मौत हो गई थी। बांसगांव घुरपट्टी में 17 फरवरी 2023 को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से नीरज गंभीर रूप से झुलस गए थे। काफी इलाज के बाद ठीक हो सके थे। इन खबरों को अमर उजाला ने प्राथमिकता से प्रकाशित किया। तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय ने खबरों का संज्ञान लिया। उनकी पहले पर बिजली निगम ने सर्वे कराया। जर्जर पोल एवं तार को बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें