फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी के अपहरण के मामले में गांव के युवक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। दस दिन पहले छठ पर्व के अवसर पर घाट जाने के लिए घर से निकली किशोरी लापता हो गई। भाई ने इस मामले में दस दिन बाद बुधवार को खड्डा थाने में गांव के एक युवक के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

खड्डा इलाके के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि 19 नवंबर की शाम छठ घाट जाने के लिए 15 वर्ष की बहन परिजनों के साथ निकली थी। घरवाले लौट आए, लेकिन वह वापस नहीं आई। परिजनों ने काफी जगह खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। भाई ने बताया कि पता चला है गांव का एक युवक उसे गलत नीयत से अगवा कर लिया है। अनहोनी होने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी गांव के पीयूष भारती के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया है। उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें