पकवा इनार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई कुशीनगर की ओर से बुधवार को बुद्ध पीजी कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। मांगों को पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया।
जिला आंदोलन संयोजक राजन मद्धेशिया के अगुवाई में काॅलेज पहुंचे अभाविप कार्यकर्ताओं ने नियमित साफ-सफाई व कूड़ेदान की व्यवस्था, साइकिल स्टैंड, पुरुष व महिला छात्रावासों की मरम्मत, उसका आवंटन, कैंटीन की सुविधा, चिकित्सा सुविधा, छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की।
कॉलेज इकाई अध्यक्ष नीतीश सिंह ने आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन की लापरवाही से कुछ विद्यार्थियों का बैक पेपर लगा है अथवा नाम में कुछ संशोधन है। उनकी समस्याएं जल्द से जल्द दूर कराई जाएं।
कॉलेज इकाई मंत्री सुंदरी राय ने कहा कि उनकी मांगें एक सप्ताह में पूरी नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह की तरफ से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाने पर अभाविप कार्यकर्ता लौट गए।
इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अनूप भारत, विभाग सोशल मीडिया संयोजक नीतीश मद्धेशिया, अमन त्रिपाठी, मधुसूदन जयसवाल, अनूप कुशवाहा, कुशाग्र, तेज प्रताप, विवेक वर्मा, नवीन आदि मौजूद थे।