फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिक संचालक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला कस्बे में कप्तानगंज एसडीएम की जांच में अवैध मिले अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिक के संचालकों पर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है। इसके पहले भी रामकोला कस्बे मेंं नामी-गिरामी डॉक्टरों का बोर्ड लगाकर अवैध अस्पताल चलाने वाले दो संचालकों पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने अवैध अस्पताल और अल्ट्रासाउंड संचालकों पर अभियान चलाकर कार्रवाई का आदेश दिया है। कप्तानगंज के एसडीएम योगेश्वर सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रामकोला कस्बे के लक्ष्मीगंज रेलवे क्रासिंग के पास संचालित अल्सफा क्लीनिक और नेशनल पैथोलॉजी सेंटर पर नौ अक्तूबर को छापा मारा था। एसडीएम की जांच में क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड केंद्र अवैध मिले। एसडीम ने अवैध क्लीनिक और जांच केंद्र को सील करा दिया। प्रभारी चिकित्साधीक्षक से संचालकों पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
केस दर्ज न हो इसके लिए संचालक प्रभारी चिकित्साधीक्षक पर दबाव बनाने लगे। यह मामला डीएम विशाल भारद्वाज तक पहुंचा तो आनन-फानन में अल्सफा क्लीनिक के संचालक डॉ. उस्मान अंसारी, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक शमीम अंसारी पर पुलिस ने इंडियन मेडिकल काउंसिल के तहत केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई चिकित्साधीक्षक डॉ. एसके विश्वकर्मा की तहरीर पर की गई है। इसके पहले भी कस्बे के दो अस्पताल संचालकों पर डिप्टी सीएमओ ने केस दर्ज कराया था। वे नामी डॉक्टरों का बोर्ड लगाकर अवैध तरीके से इलाज कर रहे थे। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें