तरयासुजान। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने एक गांव के युवक पर लड़की भगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
महिला ने तरयासुजान पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी लड़की 17 दिसंबर को सलेमगढ़ स्थित एक विद्यालय में पढ़ने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी। उसे एक गांव निवासी युवक ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है। चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों पर केस कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद