फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 01 Feb 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। एक गांव में लगी डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से गांव वाले आग बबूला हो गए। नाराज लोगों ने गांव में आई बरात में शामिल लोगों पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक करा दिया। चार घंटे तक पुलिस गांव में जमी रही। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव में बाबा साहब डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई है। बुधवार की सुबह गांव वालों ने देखा कि प्रतिमा के एक हाथ का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त है। इसके बाद भीड़ जुट गई। नाराज गांव वाले गांव में मंगलवार की रात आई बरात में शामिल लोगों पर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। जिसके घर बरात आई थी, उसे भी खरी-खोटी सुनाई। पुलिस का कहना है कि अराजक तत्वों ने यह कृत्य किया है। गांव वाले केस दर्ज कराने की जिद्द करने लगे। लोगों का आक्रोश देख पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया। चार घंटे तक पुलिस गांव में जमी रही है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करा दी गई है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गांव का माहौल सामान्य है। पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें