फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज, जांच टीम गठित

Thu, 19 Feb 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। साफ करने का झांसा देकर दो महिलाओं के लगभग छह लाख रुपये के गहने उड़ाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले के खुलासे के लिए गठित टीम सीसीटीवी सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 25 के रहने वाले सेवानिवृत शिक्षक रामव्यास पांडेय का मकान हाटा कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित है। तहरीर में उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह वह दरवाजे पर बैठे थे। बाइक से दो युवक आए और खुद को कंपनी का आदमी बताकर कहा कि उनके पास बरतन और गहने साफ करने का पाउडर है। वह पीतल का लोटा लाए तो युवकों ने उसे साफ कर दिखा दिया। फिर शिक्षक की पत्नी की अंगूठी, कान की बाली आदि को पाउडर डालकर लोटे में रखा और कहा कि दस मिनट बाद यह साफ हो जाएगा। युवक चले गए तो देखा कि लोटे में गहने नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें