तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी एक व्यक्ति ने कस्बा की एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जातिसूचक शब्द का संबोधित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। संवाद
0
पंचायत भवन में चोरी
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी गांव में शुक्रवार रात पंचायत भवन में चोरी हो गई। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को दिए गए तहरीर में ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र पासवान ने बताया कि पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर डीबीआर, सीपीयू, यूपीएस, बैट्री इंवर्टर, मोटर आदि उठा ले गए हैं। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है। संवाद
0
झोपड़ी जलाने का आरोप
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के चंदरपुर गांव के बौलिया टोला निवासी दीपक कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के अपने पट्टीदारों पर रिहायशी झोपड़ी जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई में जुटी है। संवाद