फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यालय की संपत्ति बेचने पर पांच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष की तहरीर पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। कस्बे के महेंद्र नगर वार्ड निवासी नर बहादुर राना की तहरीर पर न्यायालय के आदेश पर नौतनवा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी तहरीर में नर बहादुर राना निवासी महेंद्र नगर वार्ड नं-13 नौतनवा ने बताया कि गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति, भूतपूर्व सैनिक विद्यालय विशुनपुर नौतनवा के सत्र 2022 व 2023 एसडीएम नौतनवा सरकारी आदेश से चयनित अध्यक्ष हैं, और विद्यालय का कार्यभार और व्यवस्था देखते हैं। इसमें मोहन थापा उपाध्यक्ष, राजकुमार थापा प्रबंधक, श्याम किशोर थापा उप प्रबंधक, नरेश थापा कोषाध्यक्ष, सुक बहादुर घले सदस्य, हेम बहादुर घले सदस्य, अमित कुमार बोरा सदस्य, रानी थापा सदस्य हैं।
विज्ञापन

विद्यालय चिट फंड सोसायटी रजिस्ट्रेशन से पंजीकृत है। इसका प्रथम पंजीकरण वर्ष 1992 में हुआ, जिसकी संख्या- 422/1992-93 है। इसमें नामित सदस्य वोट देते हैं। कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच वर्ष के लिए होता है। हरि बहादुर गुरुंग अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने सहयोगियों के माध्यम से विद्यालय की तमाम संपत्तियों को बेच दिया। सारे मद के पैसे अनाप-शनाप तरीके से खर्च कर दिए। इनसे प्रशासनिक अधिकारी जांच आख्या से वर्ष 2021 में त्यागपत्र ले लिया। उसके बाद चुनाव नर बहादुर राना को अध्यक्ष चुना गया।
जिलाधिकारी के आदेश से एसडीएम नौतनवा ने चुनाव कराया, जिसमें वह अध्यक्ष चुने गए। विद्यालय से अभियुक्त हरिबहादुर गुरुंग निवासी गौतमबुद्ध नगर वार्ड नं. 14 नौतनवा के सहयोगी मनोज कुमार राना, कृष्ण कुमार थापा, विजय बहादुर थापा, मिट्ट थापा एक राय होकर 21 अगस्त 2022 को एसडीएम के चुनाव को गलत बताते हुए चिट फंड सोसायटी के अध्यक्ष की मिलीभगत से रजिस्ट्रेशन में अपना नाम दर्ज करा लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नर बहादुर राना की तहरीर पर हरिबहादुर गुरुंग, मनोज कुमार राना, कृष्ण कुमार थापा, विजय बहादुर थापा, मिठ्ठू थापा के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचित, गोलबंद होकर मारपीट, धमकी तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें