मंसाछापर। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल बकुलहा में 17 सितंबर को हुए दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 17 सितंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल बकुलहा निवासी राजेंद्र प्रसाद की भतीजी रोशनी दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान गांव के अरविंद, बुलबुल व झीनक घर पर कंकड़ पत्थर फेंकने के साथ अश्लील बातें कर रहे थे। लड़की का भाई राजन उन लोगों को दरवाजे से जाने को कहा। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। आरोपी मारपीट कर परिवार के मन्नू को घायल कर दिए। परिवार के लोग घायल मन्नू को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इस मामले में राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद