फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की तहरीर पर दो युवकों पर केस दर्ज
विज्ञापन

पटहेरवा (कुशीनगर)। देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र एक गांव में मौसी के घर गई एक युवती ने रविवार को पटहेरवा पुलिस को तहरीर दी। युवती ने दो युवकों पर अपहरण करने और किसी अनजान स्थान पर दो दिनों तक रखने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धमकी देने और अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। युवती के मुुुताबिक वह देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर गई थी। 13 जुलाई सुबह दो युवक बुलाए और घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिए। इसके बाद युवकों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी आंख पर पट्टी बांध दिया। अपने साथ खिंचवाए गए फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए किसी अनजान स्थान पर ले गए। बीते 17 जुलाई शाम मामा के गांव में छोड़कर भाग गए। इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ सुनील सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना बघौचघाट थाना क्षेत्र की है। इसलिए विवेचना देवरिया जिले की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें