फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सफाईकर्मी से मारपीट के मामले में केस

Tue, 30 Apr 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। क्षेत्र के गांव करजहा उर्फ पखिहवा निवासी सफाईकर्मी राजकिशोर मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 25 अप्रैल की सुबह वह ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर गांव के ही ब्रजेश, राहुल, भागीरथी, वकील, उमेश व नंदलाल कुछ अज्ञात साथियों के प्राथमिक विद्यालय के पास बैठे थे। वहां पहुंचने के दौरान उन लोगों ने घेर लिया और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए बाइक से खींचकर गिरा दिया और लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी धमकी देकर भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस

समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर लबनिया गांव के पास मार्ग दुर्घटना में 14 मार्च को बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक पर लापरवाही व तेजगति से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।



पीड़िता चंद्रकांती देवी पत्नी स्व.केदार सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि घटना की सुबह उनके पति केदार सिंह निवासी रजवटिया थाना पटहेरवा साइकिल से व्यक्तिगत कार्य से तमकुही जा रहे थे। इसी दौरान तेजगति व लापरवाहीपूर्वक ई-रिक्शा चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें