तमकुहीराज। सीओ तमकुहीराज के साथ टीम ने नौ अप्रैल को तरयासुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा के समीप 11 स्क्रैप लदे व एक सरिया लदे ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने ट्रकों को सीज कर दिया गया और देर रात सहायक आयुक्त की ओर से सौंपे गए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तरया सुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा के समीप अवैध कागजों पर मुरादाबाद, पंजाब सहित अन्य स्थानों पर भेजे जा रहे इन ट्रकों को पकड़ा। जिसे पुलिस टीम ने कब्जे में तरया सुजान थाने भेज दिया।
पुलिस ने पकड़े गए सभी ट्रकों को सीज कर दिया और देर शाम जिले के सहायक आयुक्त संदीप कुमार, देवरिया के सहायक आयुक्त अमित कुमार सिंह और राज्य कर अधिकारी अजीत कुमार के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में टीम ने पाया कि सभी ट्रकों अनियमित प्रपत्रों पर राजस्व कर चोरी कर जा रही थी। ये ट्रक चालक बिना ई-वे बिल या नकली फर्म दिखाकर फर्जी ई-वे बिल के सहारे स्क्रैप को गोरखपुर, पंजाब, उत्तराखंड तक के लोहे के मंडियों व कारखाने में सप्लाई करते हैं। तरयासुजान थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। मोबाइल जीएसटी टीम अस्टिेंट कमिश्नर संदीप कुमार ने बताया कि जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। कागजों से इसका मिलना किया जा रहा है। अभी जांच पूरी नहीं हुई है।