फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्डा पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक पोस्ट पर केस, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

खड्डा। धर्म विशेष के खिलाफ एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। पोस्ट देखने के बाद लोग गुस्से में आ गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव निवासी एक युवक ने फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट डाल दिया। इसकी जानकारी होते ही लोगों में गुस्सा फैल गया। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के खड्डा मंडल अध्यक्ष विकास सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए आईडी की जांच कर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह एक दिन पूर्व बरवारतनपुर गांव निवासी एक युवक ने धमकी भरा पोस्ट डाला था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान की थी। इस संबंध में खड्डा एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें