गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी नाबालिग पुत्री को 17 सितंबर को गांव का ही एक युवक अपने बहनोई के साथ बाइक से कहीं भगा ले गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद