पडरौना। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है। उन पर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
इस गांव के महातम प्रसाद अपने परिवार के साथ मोहर्रम का मेला देखने गए थे। मेले में कुछ युवकों ने गोलबंद होकर घर में घुसकर विवाद किया। पुलिस ने इस मामले में काशी, मोहित, अमरीश, पारस, मिथिलेश और गाया पर केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद