संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। क्षेत्र के गांव परवरपार में बुधवार को बिजली के जर्जर तार व पोल बदलने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने कहा कि गांव में पांच सालो से जर्जर पोल व तार होने से शाॅर्ट सर्किट होता रहता है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इसको बदलवाने के लिए जनप्रतिनिधी और बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बुधवार को गांव के ट्रांसफाॅर्मर के पास जुटे गांव के लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि एक हफ्ते के भीतर गांव के जर्जर पोल व तार नहीं बदले गए तो अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जेई अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि परवरपार ग्राम सभा के जर्जर तार व पोल बदलने के लिए टेंडर हो गया है। शीघ्र ही काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान मंटू राव, प्रयागदत्त राव, टुनटुन राव, संजय, परमानंद सिंह, दिनेश शर्मा विपिन, सचिदानंद, मद्धेशिया, शाबिर अली, रियासत, मनोज आदि मौजूद रहे।