फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में दो महिलाओं समेत छह पर केस दर्ज

Thu, 31 Aug 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव की दो महिलाओं सहित छह लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बलुवा शमशेर शाही निवासी कुसुम देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि पड़ोसियों से उनका जमीन विवाद है। बीते 27 अगस्त की शाम करीब पांच बजे देवरानी पन्ना देवी के साथ घास काटकर घर जा रही थीं। उसी दौरान गांव की दो महिलाओं समेत छह लोग उन्हें अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें