फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हंसिया-टोकरी गायब होने पर मारपीट, चार पर केस

Thu, 15 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र के अमरवा बुजुर्ग गांव की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में हंसिया-टोकरी गायब होने की बात को लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो महिलाओं सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के अमरवा बुजुर्ग गांव की निवासी रामपति देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 27 मई को उनकी पुत्री मुअली हंसिया-खांची अपने घोठे पर रखकर पानी पीने गई थी। वापस आई तो हंसिया-टोकरी गायब थी।
विज्ञापन

मुअली ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। अगल-बगल के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन उसका सामान नहीं मिला। इसके बाद मुअली ने अपने सामान के लिए गाली देना शुरू कर दिया। उसी दौरान वह भी आ गईं। गाली सुनकर गांव की ही नगिया देवी, निरहू उर्फ रंजीत, कांति देवी व राजेंद्र उनकी पुत्री को गाली देने लगे। रामपति ने मना किया तो सभी लोग मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जुटे लोगों ने बीच-बचाव किया। उसके बाद आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें