संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बीते 13 जुलाई को अपने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मंगलवार को दो महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज कर लिया है।
लिलावती देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीते 13 जुलाई को बारिश का पानी सड़क पर जमा था। पानी की निकासी गांव के युवक ने बालू व गिट्टी गिरा कर रोक दी। उसकी निकासी के लिए एक महिला ने उनके भूसा वाले घर की तरफ निकलने के लिए रास्ता बना दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में तुर्कपट्टी एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।